anti corruption Team Arrested A accountant officer यूटा,अयोध्या के प्रयास से अमेठी के लेखा परीक्षा अधिकारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग
जिले का एक और अधिकारी विजिलेंस टीम द्वारा रंगे हाथ धराया। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को विजिलेंस टीम ने घूस लेते पकड़ा। विजिलेंस की अयोध्या टीम ने की कार्रवाई।5000  रूपया लेते रंगे  हाथ गिरफ्तार। गौरीगंज कोतवाली में चल रही पूछताछ। 2 महीने के भीतर अमेठी जिले में विजिलेंस टीम की दूसरी बड़ी कार्रवाई।

अयोध्या-
आज यूटा,अयोध्या के प्रयासों से उसके सम्पर्क सूत्रों की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने अमेठी के लेखा परीक्षा अधिकारी ऑडिटर प्रवीण कुमार सिंह को ₹5000 घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. इस कार्य को अंजाम देने में विजिलेंस टीम के टीम लीडर निरीक्षक अजय प्रताप सिंह,राज बहादुर यादव,वीरेंद्र बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, रविंद्र पाल, रविंद्र सिंह,नफीस अहमद, ड्राइवर नौशाद अहमद वाहन सहित मौजूद रहे . विजिलेंस टीम की इस धरपकड़ से पूरे अमेठी क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया।वहीं दूसरी तरफ विजिलेंस टीम के कप्तान ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही साथ **यूनाइटेड टीचर्स एशोसियेशन(यूटा),अयोध्या के जिलासंयोजक,बलबीर सिंह** सहित समस्त यूटा,अयोध्या जिला व ब्लाक पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।जिलासंयोजक,बलबीर सिंह ने कहा कि **यूटा,उ.प्र.के प्रदेश अध्यक्ष,राजेन्द्र सिंह राठौर* के नेतृत्व व निर्देशन,साथ ही साथ यूटा,अयोध्या के जिलासंयोजक,बलबीर सिंह के संयोजकत्व में पूरे यूटा,अयोध्या की निगाह जनपद-अयोध्या सहित पूरे अयोध्या मंडल के सभी जनपदों में कार्यरत सभी भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर है।जो कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जायेगा।उसे इसी प्रकार विजिलेंस टीम के हाथों रंगे हाथ गिरफ्तार कराया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments