भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस मेरी कलम ✍से उनका जीवन परिचय


आज 14 नवम्बर
           #बाल_दिवस
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू का #जन्मदिवस
#मेरी_कलम ✍से उनका जीवन परिचय
🌹🌹 चाचा नेहरू की पहचान🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹सफेद अचकन पर 
    लाल गुलाब
    चाचा नेहरू की पहचान
    कोमल मन,विचारों में इंकलाब
    चाचा नेहरू की पहचान

 🌹बच्चों से विशेष लगाव
  इसी कारण 14 नवंबर 
  भारत में बाल दिवस
  चाचा नेहरू का 
  जन्मदिन महान

🌹माता स्वरूपरानी 
  पिता मोतीलाल नेहरू
  के लाल,जवाहरलाल
  14 नवम्बर 1889 
  था इलाहाबाद
  चाचा नेहरू का 
  जन्म स्थान 

 🌹स्कूली शिक्षा हैरो से 
उच्च शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज से
लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज (लंदन) से ले
1912 में भारत लौट
शुरू किये वकालत
चाचा नेहरू के परिजन 
थे बड़े धनवान

 🌹1916 जीवन संगिनी
 बनी कमला नेहरू
 और पुत्री प्राप्त हुई  
 इन्दिरा प्रियदर्शिनी
 चाचा नेहरू की एक संतान

🌹महात्मा गांधी के सक्रिय
 शांतिपूर्ण,सविनय अवज्ञा 
आंदोलन से प्रभावित
पश्चिमी कपड़ों का त्याग 
खादी कुर्ता और गांधी टोपी 
चाचा नेहरू की पहचान 

🌹भारतीय कांग्रेस समिति
 के महासचिव बने, 
 भारत छोड़ो आंदोलन,
 सविनय अवज्ञा आंदोलन 
 के सक्रिय सूत्रधार बने
 1947 स्वतंत्र भारत के 
 प्रथम प्रधानमन्त्री 
 चाचा नेहरू बने महान

🌹आधुनिक भारत का
  नव निर्माण नव विहान
  योजना आयोग का गठन 
  विज्ञान,प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन
  पंचवर्षीय योजना,विदेश नीति से
  कृषि और उद्योग के 
  नये युग का सुत्रपात 
  चाचा नेहरू थे गुणवान

🌹सृजनात्मक,खोजी हृदय 
  लिखें कई लेख, कई किताब 
  विश्व इतिहास की झलक,
  भारत एक खोज
  इतिहास के महापुरुष, 
  पिता के पत्र:पुत्री के नाम, 
  एवं  राष्ट्रपिता प्रमुख है
  चाचा नेहरू गुणों की खान

🌹बच्चों से अत्यधिक स्नेह,प्रेम
आसक्ति से जवाहरलाल नेहरू
 बने चाचा नेहरू
हर उम्र के बच्चों के
हमेशा बने रहेंगे 
चाचा नेहरू हर युग में महान

🌹सफेद अचकन,लाल गुलाब 
     चाचा नेहरू की पहचान 🌹. ...

Post a Comment

0 Comments