यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: 14 IAS अफसरों के तबादले, 6 जिलों के DM बदले Uttar Pradesh Big BreakingNews


यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: 14 IAS अफसरों के तबादले, 6 जिलों के DM बदले

उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार ने ब्‍यूरोक्रेसी में फेरबदल किया है। छह जिलों के डीएम समेत 14 IAS अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। दीपक मीणा को मेरठ और संजीव रंजन को सिद्धार्थनगर का डीएम बनाया गया है।

लखनऊ। 
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ प्रदेश की प्रशासनिक और पुलिस व्‍यवस्‍था को चाक चौबंद बनाने के अभियान में जुटे हैं। इस बीच पुलिस और ब्‍यूरोक्रेसी में टॉप लेवल पर फेरबदल की शुरुआत हो गई है। गुरुवार देर रात नौ जिलों के कप्‍तान समेत 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब सरकार ने छह जिलों के डीएम सहित 14 आईएएस अफसरों के भी तबादले कर दिए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार संभल, मेरठ, कानपुर देहात, सिद्धार्थनगर, रायबरेली और देवरिया के डीएम बदले हैं। देवरिया, रायबरेली और मेरठ के डीएम को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। सिद्धार्थनगर के डीएम दीपक मीणा को मेरठ का डीएम बनाया गया है। इसी तरह संभल के डीएम संजीव रंजन सिद्धार्थनगर के डीएम बनाए गए हैं। मेरठ के नगर आयुक्‍त रहे मनीष बंसल को संभल का नया डीएम बनाया गया है। कानपुर देहात के डीएम जेपी सिंह को देवरिया का नया डीएम बनाया गया है। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। नेहा जैन को कानपुर देहात के जिलाधिकारी पद की जिम्‍मेदारी दी गई है। 

विशेष सचिव आवास रहीं माला श्रीवास्‍तव को डीएम रायबरेली बनाया गया है। जबकि मेरठ के डीएम बालाजी को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। रायबरेली के डीएम वैभव श्रीवास्‍वत को भी प्रतीक्षारत कर दिया गया है। प्रतिनियुक्ति से लौटे बलकार सिंह को एमडी जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है। नगर विकास में सचिव रहे अनुराग यादव को सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव लोक निर्माण समीर वर्मा को सचिव समाज कल्‍याण बनाया गया है। 

सुरेश चंद्रा से अपर मुख्य सचिव नियोजन और कार्यक्रम क्रियान्वयन का जिम्‍मा ले लिया गया है। वह अपर मुख्य सचिव श्रम बने रहेंगे। मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार (तृतीय) को सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का पूर्ण चार्ज देने के साथ-साथ नोडल ऑफिसर 10 खरब डालर अर्थव्यवस्था बनाया गया है।

एक दर्जन से अधिक IAS अफ़सरों के तबादले 

DM रायबरेली वैभव श्रीवास्तव (IAS 2009) प्रतीक्षारत किए गए महिला विधायिका की गम्भीर शिकायत पर हुई कार्यवाही CM से की थी शिकायत 

दीपक मीना (IAS 2011) बने DM मेरठ 
नेहा जैन (IAS 2014) कानपुर देहात की नयी DM बनी 
जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS 2013) देवरिया के नए DM बने 

संजीव रंजन (IAS 2013) DM सिद्धार्थनगर के बालाजी (IAS 2010) प्रतीक्षारत.

माला श्रीवास्तव (IAS 2009) रायबरेली की नयी DM बनीं 

बलकार सिंह (IAS 2004) एमडी जल निगम बने 

अनुराग यादव (IAS 2000) सचिव कृषि बनाये गये

दीपक मीणा बने जिलाधिकारी मेरठ।
 मेरठ नगर आयुक्त मनीष बंसल को बनाया गया जिलाधिकारी संभल।

Post a Comment

0 Comments