पूर्वी चीन के शांगहाई शहर में शांगहाई नांगांग घाट पर 15 मई को 4,027 टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहनों से लदा "थेबेन" नामक रोलिंग जहाज बेल्जियम के तटीय शहर ज़ीब्रुग जाने के लिये रवाना हुआ। electric wheelcal

पूर्वी चीन के शांगहाई शहर में शांगहाई नांगांग घाट पर 15 मई को 4,027 टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहनों से लदा "थेबेन" नामक रोलिंग जहाज बेल्जियम के तटीय शहर ज़ीब्रुग जाने के लिये रवाना हुआ। 
बता दें कि पिछले हफ्ते से यह टेस्ला शांगहाई फैक्ट्री द्वारा निर्यात किए गए इलेक्ट्रिक वाहनों का यह दूसरा बैच है। इधर के दिनों में शांगहाई शहर में कोविड-19 महामारी की स्थिति में बड़ा सुधार आया है। जिससे टेस्ला शांगहाई फैक्ट्री में उत्पादन और अन्य काम धीरे धीरे से पुनः शुरू किया जा रहा है। वर्तमान में टेस्ला शांगहाई फैक्ट्री की ऑर्डर डिलीवरी में तेजी आ रही है।

Post a Comment

0 Comments