गरुड़ पुराण: जब होने लगे ये 9 बातें तो समझ लें भगवान की कृपा है आप पर

🌹🕉️🚩🪴🌷🌻🍁🌺🙏

*🚩🕉️गरुड़ पुराण: जब होने लगे ये 9 बातें तो समझ लें भगवान की कृपा है आप पर*
🌹🚩🕉️🙏🌺🍁🌻🌷🪴

*🚩🌹कुछ लोगों पर भगवान की विशेष कृपा होती है और उन्हें भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का आभास होने लगता है।*
 
*🚩🌹देवी-देवताओं की मनाने के लिए सभी लोग पूजा-पाठ करते हैं, मंत्रों का जाप करते हैं, उपाय करते हैं, लेकिन कुछ ही लोगों को भगवान की प्रसन्नता मिल पाती है। गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित संक्षिप्त गरुड़ पुराण अंक के आचार कांड के अनुसार कुछ ऐसी बातें जो भगवान की प्रसन्नता का संकेत देती हैं। जानिए ये संकेत कौन-कौन से हैं...*

*1. 🚩🌹जिन लोगों पर भगवान की कृपा होती हैं, उन्हें पूर्वाभास होने लगता है। ऐसे लोगों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास पहले से ही हो जाता है।*

*2. 🚩🌹अगर कोई व्यक्ति शिक्षित है और अपनी शिक्षा से पैसा कमा पा रहा है तो ये शुभ संकेत है, क्योंकि बहुत कम लोग अपनी शिक्षा का सही उपयोग कर पाते हैं।*

*3. 🚩🌹जिन लोगों का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है, वे भाग्यशाली होते हैं और ये भी भगवान की प्रसन्नता का ही संकेत है।*

*4. 🚩🌹सुयोग्य जीवन साथी मिलना भी भगवान की कृपा का ही संकेत है।*

*5. 🚩🌹अगर किसी व्यक्ति की संतान आज्ञाकारी है तो समझ लेना चाहिए उस पर भगवान की विशेष कृपा है, कलियुग में अधिकतर लोगों संतान की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों की संतान संस्कारी है, वे भाग्यशाली हैं।*

*6. 🌹🚩सही-गलत हालात को समझने की क्षमता जिन लोगों के पास है, वे अपने इष्टदेव की कृपा प्राप्त करते हैं।*

*7. 🚩🌹जिन लोगों को भगवान के दर्शन सपने में होते हैं, उन पर सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।*

*8. 🚩🌹भगवान की कृपा से व्यक्ति का मन शांत रहता है, हर परिस्थिति में वह सामान्य रहता है।*

*9. 🚩🌹जिस व्यक्ति पर देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, उन्हें किसी भी बात पर क्रोध नहीं आता है और वे दूसरों के लिए कभी बुरा नहीं सोचते हैं।*

🌹🌺🚩🍁💐🌻🪴🕉️🪔

Post a Comment

0 Comments