UPPSC Exam Calendar 2022 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2022 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

UPPSC Exam Calendar 2022 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2022 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर
EXAM CALENDERUPPSC
UPPSC Exam Calendar 2022 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2022 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर
UPPSC Exam Calender 2022 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( यूपीपीएससी ) ने वर्ष 2022 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2021 ( पीसीएस मेन्स 2021 ) का आयोजन 23 मार्च से होगा। सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 ( पीसीएस प्री 2022 ) और सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन 12 जून 2022 से होगा। वहीं सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल 2022 से होगा। समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 17 अप्रैल 2021 से होगा।


स्टाफ नर्स पुरुष प्रारंभिक परीक्षा 2022 (पुनर्विज्ञापित) का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को होगा। प्रवक्त राजकीय आश्रम पद्धति (मुख्य) परीक्षा 2021 के लिए 1 मई 2022 की तिथि निर्धारित की गई है।

यहां देखें भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर 


सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन 27 सितंबर 2022 से होगा। इसके बाद 9, 16 अक्टूबर, 7 नवंबर, 4 व 18 दिसंबर की तिथियों को रिजर्व रखा गया है। 

कैलेंडर में देखा जा सकता है कि आयोग ने वर्ष में कई तिथियों को रिजर्व में रखा है। आयोग ने कहा है कि विशेष परिस्थितियों में तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments